नेटवर्क विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा अंतर्गत सिरोंज के दीपनाखेड़ा थाने के गरेंठा गांव में शुक्रवार सुबह 25 वर्षीय दिव्यांग महिला को उसी के जेठ ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसकी भोपाल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है। गरेंठा में रहने वाली पूजा केवट सुबह अपने घर पर खाना बना रही थी। वहीं उसका पति वीरन मजदूरी करने गया था। घर पर उसकी 70 वर्षीय सास और छोटी बेटी थी। उसी समय जेठ राजा केवट आया और पूजा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
घर पर मौजूद सास को जब बहू के जलने की घटना पता चली तो उसने अपने हाथों से आग बुझाने की कोशिश की। तथा शोर सुनकर पड़ोसी वहां आए और झुलस रही है महिला की आग बुझाई। बुरी तरह जल चुकी पूजा को डायल 100 से सिरोंज के राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे उसके पति वीरन के साथ भोपाल रेफर कर दिया गया।
इस बीच नायब तहसीलदार जगदीश प्रजापति भी महिला के बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंचे लेकिन वह कुछ कहने की स्थिति में नहीं थी। भोपाल में इलाज के दौरान ही देर शाम को पूजा की मौत हो गई।