Translate

मंगलवार, 12 मार्च 2024

भाजपा नेता ने कोर्ट में किया सरेंडर!!....PM आवास भ्रष्टाचार के मामले में 05 साल से था फरार।


(प्रतीकात्मक फोटो: सभार गूगल)

नेटवर्क रतलाम।  मध्यप्रदेश के रतलाम जिलान्तर्गत नामली के बहुचर्चित प्रधानमंत्री आवास व कोचा तालाब घोटाले में पांच वर्ष से फरार भाजपा नेता व नामली नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सोनांवा ने सोमवार को रतलाम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 

उल्लेखनीय है कि नामली नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व कांग्रेस नेता तूफानसिंह सोनगरा ने 1 जुलाई 2019 को सोनावा के खिलाफ तत्कालीन कलेक्टर रुचिका चौहान को शिकायत की थी। 

10 जुलाई 2019 को जांच में सामने आया कि सोनावा ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए। 

05 अक्टूबर 2019 को भ्रष्टाचार अधिनियम में नामली पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया।