//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। जिले के घुवारा नगर परिषद अध्यक्ष गुडडी जाहर सिंह द्वारा सांसद कों गणेश जी प्रतीमा भेंट कर सम्मानित किया गया भाजपा सदस्यता अभियान में विशेष रूप से नगर परिषद अध्यक्ष की भूमिका रही। भाजपा सांसद व पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी नगर परिषद अध्यक्ष गुडडी जाहर सिह द्रुरा नगर की दुकानों पर सदस्यता ग्रहण कराई गई जिसमें पांच सौ लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा सरकार द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहित हर विधानसभा स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर भाजपा पार्टी को देश में मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है तो बही भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित सांसदों को नियुक्त करते हुए भाजपा से जोड़ने के लिए कहां गया है उसी तारतम्य में दमोह लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद राहुल भैया द्वारा आज बड़ामलहरा विधानसभा के घुवारा में सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सांसद राहुल भैया के प्रथम नगर आगमन को लेकर जहां नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े हर्षोल्लास व गर्भ जोशी के साथ स्वागत की तैयारी की गई थी तो बही सदस्यता अभियान के लिए मैन बस स्टैंड पर मंच तैयार किया गया था जिसमें सासंद राहुल भैया अपने कार्यक्रम समय अनुसार घुवारा पधारे जहां सर्वप्रथम नगर के प्रसिद्ध प्राचीन जगदीश स्वामी मंदिर पहुंचे जहां जगदीश स्वामी मंदिर के दर्शन करते हुए आर्शीवाद लिया उसके बाद मैन बस्टैंड पर बने सदस्यता अभियान मंच पर पहुंचे जहां सासंद राहुल भैया का फूल माला तिलक सहित शाल श्रीफल व मूर्ति भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया *लेकिन मंच के सामने रखी जनता को कुर्सियां खाली पड़ी देखकर सांसद राहुल भैया सहित सदस्यता अभियान के लिए नियुक्त द्वारा इसारे सारे में नाराजगी व्यक्त करते हुए करीब चंद्र मिनटों में भाजपा पार्टी से जुड़ने के लिए लोगों से अपील व अपने उद्वोधन देते हुए चले गये ।
पुराने कार्यकर्ता को नहीं मिला मंच का सम्मान, रेत माफिया व जुआड़ी दिखे माला पहनाते व पहने
जहां सांसद राहुल भैया के प्रथम नगर आगमन को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही थी तो बही खुशी मंच के स्वागत की बेला के उपरांत पुराने कार्यकर्ताओं में मायूसी में देखी गई क्योंकि पुराने कार्यकर्ताओं को मंच का सम्मान न मिलकर बल्कि उन लोगों मिलते देखा गया जो नगर की जनता के बीच अबैध करोबर जैसे रेत, जुआ जैसे कामों में सम्मिलित रहते उनको मंच पर सांसद महोदय को माला पहनाते व मंच से सम्मान दिया है जिससे कार्यक्रम में आये लोगों द्वारा धीरे धीरे कार्यक्रम से दूरियां बनाते हुए टोलियों में गुपचुप तरीके से तर्क वितर्क करते दिखाई देते रहे। आखिरकार इस सब में किसका हाथ है और ऐसा क्यों किया क्या इन सब बातों पर भाजपा के दिग्गज नेताओं को बिचारी करना चाहिए वरना भाजपा के पुराने कार्यकर्ता जो रीड की हड्डी की तरह संघठन के लिए कार्य करते हुए वो दूरियां न बना लें और यहां से भाजपा को हानि पहुँचे
