//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। एसबीआई लाइफ छतरपुर के नए संभागीय कार्यालय की नवीनतम बृहद ब्रांच का भव्य शुभारंभ नया पन्ना नाका स्टेशन रोड पर सानंद संपन्न हुआ। एसबीआई लाइफ भोपाल रीजन के रीजनल डायरेक्टर योगेश शर्मा और रीजनल मैनेजर प्रभात चौबे द्वारा ब्रांच का उद्घाटन किया गया। जहां अब एसबीआई लाइफ के सभी उत्पाद और पॉलिसियों से संबंधित सेवाएं प्रदान की जाएगी ।
सुबह इंश्योरेंस जागरूकता अभियान के पश्चात नवीन ब्रांच का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शूभारम्भ हुआ। डीएसएम अभिषेक पालीवाल छतरपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 सितंबर 2024 से अब नवीन ब्रांच में एसबीआई लाइफ के सारे कार्य शुरू होगे। नवीन ब्रांच में ग्राहकों की तमाम सुविधाओं का ध्यान रखा गया है वही ग्राहक डिविजन लेबल पर मिलने वाली सभी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एसबीआई लाइफ तत्पर है।
कार्यक्रम में डिप्टी आर एम आयुष वर्षणे सहित एसबीआई लाइफ के तमाम अधिकारी मौजूद रहे ।