//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। ग्राम पंचायत बाजना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सुरेंद्र शुक्ला को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर ग्रामीणों और वरिष्ठ लोगों ने तिलक और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बुंदेला, बाजना सरपंच प्रतिनिधि भगवती मुन्ना शुक्ला, कंजरा सरपंच भूपेंद्र सिंह परमार, निमानी सरपंच लक्ष्मी जगदीश यादव, दरगुवा सरपंच अंजलि भोला यादव, ढिमरवा सरपंच लखन लोधी और भुजपुरा सरपंच सपना रामप्रकाश उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बलदेव सिंह बुंदेला, राजेंद्र सिंह बुंदेला, लकी कूड़ेरिया, गोवर्धन कैलाश शुक्ला, रामलाल शुक्ला, पप्पू यादव, सचिव राजेंद्र विश्वकर्मा, सह सचिव महेंद्र शुक्ला और प्रशांत शुक्ला सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
इस भव्य स्वागत समारोह ने ग्रामीणों में उत्साह और एकता का माहौल बनाया।