Translate

बुधवार, 8 जनवरी 2025

सागर। राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

//राजेश पाराशर//

नेटवर्क सागर। जिला हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष विधायक शैलेंद्र कुमार जैन की अध्यक्षता में खेल परिसर हॉकी संघ की बैठक का आयोजन किया गया। सागर में पहली बार राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ओर खेल परिसर का एस्ट्रो टर्फ मैदान बनने के बाद पहली बार फरवरी में प्रदेश स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के लगभग 32 जिलों की टीम हिस्सा लेंगी और टीम के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि सागर में एक लंबे समय के बाद हमने खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य किया है इसके लिए हमने खेल परिसर और सिटी स्टेडियम का उन्नयन कर वहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं तैयार की है यह राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन पूरी सुविधाओं के साथ किया जाएगा उसके लिए जो भी आवश्यकता होगी मेरी ओर से पूरा सहयोग किया जाए। इस दौरान उन्होंने टर्फ मैदान पर चल रहे हॉकी मैच के खिलाड़ियों से मुलाकात की,बैठक में जिला महामंत्री श्याम तिवारी जिला खेल अधिकारी प्रदीप अबिद्रा हॉकी संघ के सचिव मकसूद खान,सुमित यादव,नीरज यादव,नितिन साहू, मनीष नेमा,गोपीलाल यादव, नईम खान,अजीम खान,मधु गुरु,आरिफ नगिना आदि उपस्थित थे।