नेटवर्क भोपाल। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई गढ़ाकोटा जिला सागर के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार गढ़ाकोटा को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें पत्रकार संघ द्वारा बताया गया कि हमारे पत्रकार साथी राजेश पाराशर जो मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व महासचिव पद पर कार्यरत रहें है एवं निपक्ष पत्रकारिता का कार्य करते आ रहे है।
बीते 20 जनवरी को जब वल्लभ नगर वार्ड पार्षद पति नरेश धानक से वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर मोबाईल पर चर्चा की गई तो उन्होनें वल्लभ नगर वार्ड की समस्याओं को लेकर अपनी अन्यभिज्ञता जाहिर की चूंकि पत्रकार होने के नाते वल्लभ नगर वार्डवासी पत्रकार राजेश पाराशर को विभिन्न समस्याओं से अवगत करातें रहते हैं।
जिसको लेकर हमारे पत्रकार साथी राजेश पाराशर द्वारा वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर पार्षद प्रतिनिधि नरेश धानक से बात की गई तो उन्होनें हमारे पत्रकार साथी राजेश पाराशर से अपशब्दों का प्रयोग कर हरिजन एक्ट में फसाने की धमकी देते हुये चेतावनी दी की तुम्हारी पत्रकारिता धरी रह जायेंगी।
वार्ड पार्षद पति नरेश धानक नें हमारे पत्रकार साथी राजेश पाराशर के घर रात्रि में पहुँचकर भी गाली-गलौच की जिसको वार्ड के कई नागरिकों ने देखा और सुना हमारे पत्रकार साथी राजेश पाराशर द्वारा वार्ड प्रतिनिधि नरेश धानक से जो मोबाईल पर बात की गई उसकी रिकार्डिंग भी उपलब्ध है। जो आपके समक्ष प्रस्तित की जा रही है। हमारे पत्रकार साथी राजेश पाराशर को वार्ड पार्षद प्रतिनिधि से जान-माल का खतरा है और यह कोई भी घटना घटित कर सकते है।
ज्ञापन देने वाले पत्रकार साथियों में नितिन कुमार साहू, राकेश प्रजापति,संतोष रजक,सुमित कुमार साहू,श्रीराम साहू,कपिल कुमार साहू,रमेश कुर्मी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
