Translate

बुधवार, 22 जनवरी 2025

बड़ामलहरा ब्लॉक से संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट लिए घुवारा से चार शिक्षकों का हुआ चयन।


शिक्षा विभाग से लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल मध्य प्रदेश के माध्यम से ब्लॉक, जिला स्तरीय टीमों का गठन किया जाना था। 

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। बड़ामलहरा टीम ने छतरपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। बड़ामलहरा टीम का मुकाबला नौगांव टीम से हुआ जिसमें बड़ामलहरा टीम उपविजेता रही। छतरपुर जिले की ओर से घुवारा नगर के चार शिक्षकों मनोज जैन(उच्च माध्यमिक शिक्षक कन्या घुवारा), राजेश कुमार सेन (उच्च माध्यमिक शिक्षक कन्या घुवारा), असफान अली (प्रयोगशाला शिक्षक कन्या घुवारा) राजकुमार सेन (माध्यमिक शिक्षक बालक घुवारा) का चयन सम्भाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ। चारों शिक्षक छतरपुर जिले की शिक्षा विभाग की टीम की ओर से सम्भाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना जौहर दिखाएंगे और अपने विद्यालय, घुवारा नगर, बड़ामलहरा ब्लॉक और छतरपुर जिले का नाम रोशन किया।

छतरपुर जिले ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रनों का लक्ष्य दमोह जिले को दिया। शिक्षक राजकुमार सेन की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत छतरपुर जिले की टीम फाइनल में पहुंची।

सम्भाग स्तरीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी विकासखंड बड़ामलहरा शिक्षा अधिकारी, कन्या संकुल घुवारा प्राचार्य बी एल प्रजापति एवं बालक संकुल घुवारा प्राचार्य के साथ साथ दोनों संकुलों के सभी कर्मचारियों ने शुभकामनाएं देते हुए, बहुत अच्छा प्रदर्शन करने की मंगल कामना की।