आंगनबाड़ी केंद्र मे मनाया गया व्यंजन प्रदर्शन एवं राष्ट्रीय पोषण सप्ताह दिवस
बक्सवाहा(छतरपुर)/स्वचछ भारत स्वास्थ भारत के संदेश को देखते हुए जिले की परियोजना बक्सवाहा के वार्ड क्रमांक 12 में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह एवं व्यंजन प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में लोगों को यह जानकारी गई हम कैसे अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं रोज अपने भोजन में आयरन युक्त आहार का अत्याधिक उपयोग करें और खाने में किन चीजों का प्रयोग करें और किन वस्तुओं का उपयोग ना करें वार्ड क्रमांक 12 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शशिप्रभा जैन ने महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि वैसे तो हमें हर रोज अपने खाने पीने और स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए लेकिन इन दिनों बरसात के मौसम में बीमारियों की संभावना अत्याधिक हो जाती है जिस से लोगों बीमारियां फैलने का खतरा अधिक रहता हैं और इसमें आमतौर पर अधिकतम बच्चे जल्दी बीमार होते हैं इसलिए बच्चों का विशेष ध्यान रखे कार्यक्रम के दौरान सुनीता साहू,रानी साहू,कौशल्या साहू,बती लोधी एवं सहायिका प्रभा तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं किशोरी बालिकाएं मौजूद रही