Translate

बुधवार, 16 जनवरी 2019

मकर संक्रान्ति के अवसर पर थाना प्रभारी के द्वारा कराई गई भगवान पूजा।


इसके साथ ही साथ स्थापित कराई गई मूर्तियां...


रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)।  हिंदू संस्कृति में त्योहारों के प्रति एक अलग ही आस्था दिखती हुई नजर आती है।
 हिंदुओं के प्रमुख त्यौहार मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सोमवार के दिन थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी ने सभी को मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाये दी।
 तथा स्वयं व थाना स्टाफ के साथ मिलकर थाना परिसर समीप स्थित मंन्दिर मे भगवान पूजा पण्डित आशीष बडोनिया के नेतृत्व मे कराई गई।
एवं इसके साथ ही साथ स्थानीय मंन्दिर मे भगवान गणेश,कार्तिक एवं माता पार्वती की मूर्तियां स्थापित कराई गई।
 इस संम्पूर्ण पूजा के दौरान थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी एवं थाना स्टाफ तथा पण्डित श्री बडोनिया एवं बडी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।
तथा इसके साथ ही साथ ईश्वरीय यह कामना भी की गई की नगर मे आसमाजिक तत्वो का फैलाव न हो और सुख शान्ति तथा ईश्वरीय कृपा सदैव सब पर बनी रहे।