घर के दरवाजे धूप सेंक रही चार बहिनो को कार ने रौंदा दो की मौत दो गम्भीर ।
बौखलाए परिजनों ने लगाया जाम....
संवाददाता बिंद्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट...
घुवारा(छतरपुर)। भगवा पुलिस थाना क्षेत्र की घुवारा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कछया खेरा में सड़क किनारे बने घर के दरवाजे पर दादी के साथ धूप सेंक रही चार बहिनो को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया।जिससे दो बहिनो की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दो बहनों को गम्भीर हालत में टीकमगढ़ जिला अस्पताल से ग्वालियर इलाज के लिए रेफर किया गया ।
सूत्रों से मिली जानकारी के बुधवार को सुबह पौने बारह बजे कछया खेरा निवासी सीताराम कुशवाहा की पांच वर्षीय बेटी आश्मी चार वर्षीय मनीषा तीन वर्षीय नीतू और दो वर्षीय पार्वती नहाकर अपनी दादी के साथ घर के दरवाजे बैठ कर धूप सेंक रही थी तभी टीकमगढ़ घुवारा स्टेट हाइवे पर टीकमगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक एम पी 04 सी टी 1587 के चालक ने सड़क खाली होने के बावजूद सड़क से लगभग सो मीटर दूर बने घर के बाहर धूप सेंक रही बच्चियों पर कार चढ़ा दी जिससे पाँच वर्षीय आश्मी और चार वर्षीय मनीषा की मौके पर मौत हो गयी।
जबकि तीन वर्षीय नीतू और दो वर्षीय पार्वती गम्भीर रूप से घायल हो गयी जिन्हें एम्बुलेंस से इलाज के लिए टीकमगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया जहाँ से उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया उक्त घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। और जैसे ही मृत बच्चियों के शव गांव में लाये गए उक्त घटना से आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौके पर मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया हालांकि घटना की जानकारी लगते ही मोके पर चौकी प्रभारी दीपक यादव अधीनस्थ अमले के साथ पहुँचे घायलों को अस्पताल भिजवाया तथा गाड़ी को कब्जे में लेकर कार चालक रामेश्वर साहू निवासी भगवा एवं एक अन्य को हिरासत में लेकर उक्त सड़क दुर्घटना से सम्बंधित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।
और जाम की जानकारी लगते ही मोके पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाते हुए व ग्रामीणों को जाम खोलने की समझाइस दे रहे थे लेकिन समाचार लिखे जाने तक जाम अनवरत लगा हुआ है ।