क्षेत्रीय विधायक का किया गया सम्मान।
खजुराहो गाइड एसोसिएशन खजुराहो ने किया राज नगर विधायक कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा का सम्मान...
संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट...
खजुराहो(छतरपुर)। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में सोमवार की शाम 7:00 बजे होटल सिद्धार्थ के टेंपल व्यू हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा की गरिमामय उपस्थिति में एवं श्रीमती कविता सिंह अध्यक्ष नगर परिषद, श्री स्वप्निल वानखड़े आईएएस , श्री समाधिया जी मध्य प्रदेश टूरिज्म से उपस्थित रहे गाइड एसोसिएशन की तरफ से श्री नरेंद्र कुमार शर्मा उर्फ बड़े पप्पू द्वारा कार्यक्रम का एक विशाल आयोजन किया गया।
जिस मैं राज नगर विधायक कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा को शाल श्रीफल से सम्मानित कर गाइडो ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया आज के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ गाइड बृजेंद्र सिंह गौतम उर्फ मामा जी बलवीर गौतम अरविंद खरे गोलू सिंह अनिल तिवारी सत्तू नामदेव बिहारी पटेल सहित खजुराहो के तकरीबन 50 गाइड उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन खजुराहो के समाजसेवी व गाइड नरेंद्र शर्मा उर्फ बड़े पप्पू द्वारा किया गया होटल सिद्धार्थ की तरफ से श्री पटेल जी पटवारी साहब उपस्थित रहे।
