Translate

सोमवार, 14 जनवरी 2019

छतरपुर विधायक ने क्षेत्रवासियों को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाये।

तेज रफ्तार वाहन को नियंत्रण में रखने की दी हिदायत।



संवाददाता कृष्णकांत दुबे की रिपोर्ट...


छतरपुर। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया ने हिन्दू धर्म के पवित्र एवं बुन्देखण्ड के प्रख्यात त्योहार मकर संक्रांति पर सभी क्षेत्र वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
प्रेस के माध्यम से क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सूर्य से जीवन को मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है।
 ईश्वर क्षेत्र के किसानों को खुशहाली प्रदान करे ताकि समाज मे तिल जैसी पवित्रता और गुड़ जैसी मिठास फैले।
उन्होंने लोगों से अपील की है इस त्योहार को उल्लास के साथ मनाएं किंतु संक्रांति मेलों का आनंद लेने के दौरान वाहनों की गति पर नियंत्रण रखें।
उन्होंने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को मकर संक्रांति पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।