आन-वान शान से फहराया गया तिरंगा।
संवाददाता बिंद्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट.....
घुवारा(छतरपुर)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे सभी स्कूलो को एकत्रित हुए जहा पर शासकीय अशासकीय विद्यालय के कार्यक्रम हुए बच्चो ने दी अनेक प्रकार की प्रस्तुति।लोगो के खिले चहरे...
आज हम साल 2019में हमारे देश भारत का 70वा गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं। आज के इस महान उपलक्ष पर सबसे पहले मैं अपने महान निडर भारतीय सैनिकों को सलाम करना चाहता हूं जो दिन रात अपने जीवन पर खेलकर भारत की सुरक्षा करते हैं।आज के दिन के महत्व को हर भारतीय को समझना बहुत ही आवश्यक है। इससे हम आने वाली पीढ़ी को भी समझा पाएंगे की गणतंत्र दिवस हमारे जीवन में क्या मूल्य और महत्व है। आज मुझे बहुत खुशी है कि मैं आप सबके समक्ष इस महान उपलक्ष पर अपने कुछ शब्द आप सबके सामने रख पाऊंगा।
मुझे अपने भारतीय होने पर गर्व है। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान पारित हुआ था। उसी दिन भारत को एक गणतंत्र देश के रूप में माना गया। गणतंत्र का अर्थ होता है लोगों द्वारा चलाए जाने वाले देश। यानी कि एक ऐसा देश जहां लोगों का निर्णय ही सर्वोपरि होता है। आज भारत में हर कोई नेता लोगों द्वारा ही चुनाव के माध्यम से बनाए जाते हैं। यानी कि एक ऐसा देश जो तानाशाहों से मुक्त है।
जैसे की हम सब जानते हैं 15 अगस्त 1947 को हमारा देश स्वतंत्र हुआ था और उसके बाद 26 जनवरी 1950 को डॉ भीमराव अंबेडकर की मदद से भारत को एक मजबूत संविधान प्राप्त हुआ। उसी दिन के बाद से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है।
यह दिन मात्र अपने मित्रों, रिश्तेदारों और परिवार के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने का नहीं है बल्कि यह वह दिन है जब हमें गणतंत्र दिवस के महत्व को समझना चाहिए और हर किसी के साथ साझा करना चाहिए।
अंत में मेरा आप सभी से यह निवेदन है कि चलो साथ मिलकर कुछ ऐसा करें कि हम अपने देश को सफलता की ऊंचाई पर ले चले।