Translate

रविवार, 27 जनवरी 2019

 नाईट बेडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारम्भ।


स्व० श्री कोमलचन्द्र जैन नाईट बेडमिंटन टूर्नामेंट रखा गया है नाम।


संवाददाता बिंद्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट.....

घुवारा(छतरपुर)। 26 जनवरी के पावन अवसर पर चित्रांश सी एल मेमोरियल स्कूल ग्राउण्ड पर आयोजित स्व० श्री कोमलचन्द्र जैन की स्मृति में दूसरी बार टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
 जिसमे शाहगढ , अमरमऊ,बड़ामलहरा,भगवां,घुवारा की टीमों ने भाग लिया कार्यक्रम में पधारे
मा. कु प्रधुम सिंह लोधी विधायक, मा० ब्रम्हकुमारी शैलजा बहिन जी, अध्यक्ष जनपद बड़ामलहरा अनिता रमेश राय,आनंद सिंह बङामलहरा पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद,नगर परिषद घुवारा प्रतिनिधि विनय राजा ,कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष छोटे राजा, शैलेश जैन रामटोरिया, प्रमोद जैन,धनप्रसाद असाटी बड़ामलहरा,रिंकू जडेजा, तहसीलदार त्रिलोक सिंह पोसाम,घुवारा एस आई दीपक यादव इत्यादि सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम मे सर्वप्रथम माँ सरस्वती का पूजन किया गया एवं स्व० श्री कोमलचन्द्र जैन के चित्र पर पुष्पार्पण किये गये।
 ब्रम्हकुमारी शैलजा बहिन जी छतरपुर द्वारा खेल के प्रति सममित सभी खिलाड़ियों का उत्साह बर्धन किया गया।
  विधायक प्रधुम्न सिंह द्वारा टॉस कराकर एवं बैडमेंटन का शुभारंभ फीता काट कर किया गया आयोजित कमेटी ने शैलजा बहिन जी छतरपुर का शॉल श्रीफल से सम्मान किया व विधायक जी का शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया यह आयोजन 26 जनवरी से 28 जनवरी तक खेला जायेगा।
 स्व० श्री कोमलचन्द्र जैन की स्मृति में बैडमिंटन नाईट टूनामेंट में पधारे सभी दर्शको   मनोरंजन किया पहला मैच घुवारा व बड़ामलहरा का हुआ जिसमे बड़ामलहरा राजेश अवस्थी व रामकिशोर असाटी ने घुवारा को हराया।
दूसरे मैच में शाहगढ़ ने बड़ामलहरा (B) को हराया।
तीसरे मैच में घुवारा ने भनवाँ को हराया।
चौथे मैच में अमरमऊ ने घुवारा को हराया।पांचवे मैच में शाहगढ़ ने अमरमऊ(B) को हराया।
 छठवे मैच में घुवारा ने भगवां को हराया।