Translate

सोमवार, 25 अगस्त 2025

नशा बन सकता है खतरा!!....जन जागरूकता एवं नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम संपन्न।

नेटवर्क इंदौर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दिनांक सोमवार को जन जागरूकता  एवं नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ डी एन पुरोहित द्वारा नशा स्वास्थ्य के लिए एवं परिवार के लिए कैसे हानिकारक है यह बताते हुए सभी स्वयंसेवकों को नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रकाश गर्ग द्वारा सभी स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ  प्राध्यापक डॉ एस एस भाटिया ,डॉ संजय प्रसाद, डॉ आशीष पाठक, एनसीसी अधिकारी डॉ भगवत राय, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शांता चौहान , प्रो. अरुण कुमार आर्य, डॉ. ज्ञानेश्वर तिखे आदि उपस्थित रहे।