Translate

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

टीकमगढ़। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हुए सम्मान।

नेटवर्क टीकमगढ़। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी द्वारा आज संपूर्ण निवाड़ी में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागृत करने का प्रयास किया गया इसके साथ ही उपर्युक्त दिवस पर महाविद्यालय में अनेक प्रतियोगिताएं भी संपन्न हुई।

 जिसमें मुख्य रुप से भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता आदि अनेकों प्रतियोगिताएं संपन्न हुई जनों में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमें पृथ्वीपुर नगर के छात्र रोहित रजक को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते महाविद्यालय एवं एड्स नियंत्रक परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही महाविद्यालय के अनेक छात्र छात्राएं जैसे पूजा अहिरवार, मेघा विश्वकर्मा, क्षमा दांगी ,प्रतीक्षा शर्मा ,संजय  अहिरवार ,आयुष्मान श्रीवास्तव, राजा कोहली ,पारस यादव, मोनिका राजा परमार एवं अनेक छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक डॉ पायल लिल्हारे जी ,रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रोहन प्रकाश दुनरया जी ,डॉ रशीद खान डॉ आसिफ खान, डॉ विमल जी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सहगल जी एवं समस्त महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

साथ ही निवाड़ी जिला अस्पताल से आई हुई टीम ने छात्र-छात्राओं को एड्स दिवस के अवसर पर एड्स के लक्षण बचाव एवं सावधानियां कैसे बढ़ते उपर्युक्त विषय पर अपना वक्त दे दिया।