Translate

बुधवार, 13 मार्च 2019

शासन द्वारा संचालित पोषण अभियान के तहत हुये विशेष कार्यक्रम।

शासन द्वारा संचालित पोषण अभियान के तहत हुये विशेष कार्यक्रम।


 //रूपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बुधवार को पोषण पखवाडा़ के चलते आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 12 में एक सभा का आयोजन किया गया।
 जिसमें वार्ड क्रमांक 14 5 6 11 और 12 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।
 11 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को बुलाकर उन्हें आयरन की गोली सेवन करने को कहा तथा संतुलित भोजन लेते रहने को कहा साथ सेनेटरी नैपकिन का माहवारी के दौरान प्रयोग करने को कहा इन दिनों मैं साफ सफाई स्वच्छता तथा रोज नहाने से हमारे शरीर से संक्रमण दूर होते हैं स्वच्छता संबंधी आदतों का पालन करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
 और औरत माहवारी चक्र के दौरान स्वच्छता नहीं रखी तो प्रजनन संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है और उसे खून की कमी भी हो सकती है इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शशिप्रभा जैन राखी ताम्रकार रामवती नापित रेनू खरे शकुन जैन मनीषा जैन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रही।
 साथ ही इस कार्यक्रम में किशोरी बालिका कुमारी निधि पटेल मुस्कान जैन अजय जैन सत्य पटेल संध्या पटेल सहित बडी संख्या मे अन्य किशोरिया शामिल रही।