परमिशन नहीं है तो बिल्कुल न बजाए डीजे: टीआई।
//मनीष साहू//
ब्यूरो दमोह। आचार संहिता का उल्लंघन न करें और आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए जन को जागरूक करें।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर एवं पुलिस अधीक्षक आर.एस. वेलबंसी के मार्गदर्शन में जिले भर में आचार संहिता को लेकर कार्यवाही की जा रही हैं।
मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर सीएसपी मुकेश अबिद्रा, सिटी कोतवाली टीआई आर .के. गौतम सहित पुलिस ने पहुंचकर जटाशंकर के समीप विवाह में देर रात्रि डीजे एवं बैंड बाजे बज रहे थे पुलिस ने पहुंचकर बाजे बजाने वाले एवं डीजे बजाने वाले पर कार्रवाई करते हुए बाजे एवं डीजे जप्त किए हैं।
जिन पर 7/10 कोलाहल अधिनियम एवं 188 आईपीसी के तहत कार्रवाई की।
टीआई श्री गौतम ने बुधवार शाम को गणना के समय सभी डीजे वालों को बुलाकर उन्हें समझाइश दी। कि आप बिना परमिशन के डीजे ना बजाएं अगर बजाएंगे तो आचार संहिता के उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
इसी बात किसी को लेकर डीजे वाले दीपक सेन ने कहा कि टीआई सर ने कोतवाली ने बुलाया था जहां उनकी बात समझी और बिना परमिशन के डीजे नहीं बजाने की बात रखी।
