Translate

शुक्रवार, 8 मार्च 2019

बोर्ड पैटर्न से संचालित हो रही वार्षिक परीक्षाये।

बोर्ड पेटर्न से संचालित हो रही कक्षा पाचवी की वार्षिक परीक्षाये।


//अक्षय जैन जादू/विन्द्रावन विश्वकर्मा//

भगवा/बड़ामलहरा(घुवारा)। नगर के प्राइमरी स्कूल मे अध्ययनरत बच्चो की बुधवार को परीक्षा सुरु हक चुकी है।
 विकासखंड क्षेत्र मे साढ़े 19 हज़ार से ज्यादा बच्चे इसमे शम्मिलत हुये।
 विभागीय सूत्रों ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 5 की परीक्षा बोर्ड पैटर्न से करायी जा रही है ।
बच्चो के शिक्षा स्तर मैं सुधार लाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने परीक्षा नीति में बदलाव करते हुए वर्ष 2019 की परीक्षाये कक्षा 5 की परीक्षाये बोर्ड पैटर्न पर आयोजित करने का निर्णय लिया है।
बीआरसी हरिप्रसाद अहिरवार ने बताया विकासखंड में संचालित 268 प्राइमरी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
परीक्षाये सफल तरीके से कराए जाने के लिए व्यापक इंतजाम किया गए है ।
उन्होंने जानकारी देते हुये बताया कि कक्षा 1 से 5 तक स्कूलों में दर्ज 19हज़ार 525 बच्चे सत्र 2019 की परीक्षा में शामिल होंगे ।
सत्र 2019 में कक्षा  5 वी एवं कक्षा 8 वी की  वर्षिक परीक्षाये बोर्ड पैटर्न पर कराने का निर्णय लिया गया यह परीक्षा 6 मार्च से सुरु होकर 15 मार्च को पूर्ण होगी ।
बीआरसी हरिप्रसाद अहिरवार ने बताया कि विकासखंड में 268 शासकिय प्राइमरी स्कूल है जिनमे इसमे कक्षा 5 वी मैं  4068 छात्र दर्ज है।