Translate

रविवार, 24 फ़रवरी 2019

बार्षिक मेले का समापन,साथ हुआ जल विहार।

बार्षिक मेले का समापन,साथ हुआ जल विहार।


संवाददाता विन्द्रावन विश्वकर्मा की रिपोर्ट....

घुवारा/सेंधपा(छतरपुर)। श्री दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र द्रोणगिरी मैं प्रति बर्षानुसार इस बर्ष भी बार्षिक मेले का आयोजन माघ शुक्ल त्रयोदशी से पूर्णिमा तक किया गया।
 मेले का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं घटयात्रा के साथ प्रारंभ हुआ तत्पश्चात इन्द्र प्रतिष्ठा मण्डप प्रतिष्ठा की क्रिया को पूर्ण करते हुए चौबीस तीर्थंकर महामण्डल बिधान का आयोजन किया गया प्रतिदिन की दैनिक क्रियाओं में अभिषेक,शांतिधारा,नित्य नैमित्तिक पूजन के साथ अनंतानंत सिद्ध भगवंतों की आराधना करते हुए बिधान सम्पन्न हुआ बार्षिक मेले के समापन अवसर पर संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य ऐलक श्री 105 सिद्धांत सागर जी महराज का मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ! मंगलमयी दिव्य देशना श्रवण का मंगल अवसर प्राप्त हुआ! ध्वजारोहण करने का सोभाग्य प्रमोद कुमार महेश कुमार जैन महरौनी परिवार को प्राप्त हुआ! तीनों दिबस शांतिधारा करने का सोभाग्य क्रमशः अभय कुमार अनूप कुमार भोयरा हाल निवासी भोपाल, बाबूलाल जी बीरचंद्र जी द्रोणगिरी एवं तृतीय दिवस शांतिधारा करने का सोभाग्य सेठ राजेंद्र कुमार लोकेश कुमार बलेह वालों को एवं राहुल कुमार (अहिंसा म्यूजिकल पार्टी हटा) को प्राप्त हुआ उक्त कार्यक्रम पं. रमेश चंद्र शास्त्री "घुवारा" एवं पं. देवेश कुमार शास्त्री "बलेह" के बिधानाचार्यत्व मे सम्पूर्ण क्रियायें सम्पन्न हुई! कार्यक्रम में कपूरचंद जी घुवारा "पूर्व विधायक" दानवीर सेठ बाबूलाल जी मेनवार, भागचंद जैन "पीली दुकान" मा. चन्द्रभान जी घुवारा,नरेन्द्र कुमार जी वरायठा,डाँ. नारायण दास जी फोजदार,मा. प्रदीप कुमार जी घुवारा, पं. मल्लि कुमार जी फोजदार,पवन जैन,लोकेश जैन,नरेन्द्र जैन एवं अजय कुमार आदि प्रबंध एवं ट्रस्ट समिति के सभी सम्मानीय महानुभावों के साथ सकल दिग. जैन स्थानीय एवं क्षेत्रीय समाज भी उपस्थित रही बिधान जी का मण्डल बनाने का अवसर प्रवंंधन प्रशिक्षण संस्थान के छात्रों को प्राप्त हुआ कार्यक्रम का समापन जल बिहार के साथ सानंद धर्म प्रभावना सहित सम्पन्न हुआ।