वर्षो पुरानी परम्परा के बीच शुरू हुआ स्थानीय मेला महोत्सव।
लगभग पचास वर्षो से चली आ रही है परंम्परा।
संवाददाता अक्षय जैन जादू की रिपोर्ट.....
भगवा(छतरपुर)। ग्राम पंचायत भगवा में लगभग पचास वर्षो से लगातार चली आ रही परम्परा को ग्राम पंचायत भगवा के सरपंच कमलू आदिवासी सचिव प्रेमनारायण तिवारी एवं गांव के समस्त गड़मान्य नागरिको के अथक प्रयासो के बाद मेहनत साकार होती दिखाई दे रही है।आमतौर पर मेला हर वर्ष की भांति मेला मैदान में वसंत ऋतु के पहले सप्ताह लगता है जो कि नौ दिन तक सुचारू रूप से चलता है।
मेले में जगह जगह से दुकानदार अनेक प्रकार की वस्तुओं को बेचते है।
जिससे हर्षोलास के साथ चलते हुये इस मेले मे ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग भी बडी संख्या मे उपस्थित होते है।
मेले के सरंक्षक भगवा थाना प्रभारी सत्यनारायण भगत की भी मुख्य भूमिका देखी जा रही है ।
जिनकी एवं उनके पुलिस दल-बल की मौजूदगी से मेले में किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्व नही देखे जा रहे है ।
