बस की चपेट मे आयी बाइक दो की मौत,एक गंम्भीर।
एक गंभीर घायल का इलाज जिला अस्पताल मे इलाज जारी।
//विनय असाटी,मनीष साहू//
ब्यूरो दमोह। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सगौनी मार्ग नाला के पास बस और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई।
वहीं एक गंभीर घायल को इलाज के लिए 108 पायलट बलराम व ईएमटी अशोक कुमार की सहायता से दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जानकारी के अनुसार मृतक कमलेश पिता हाकम सिंह यादव रसूईया निवासी, काला कोट निवासी त्रिलोक यादव उम्र करीब 60 वर्ष दोनों की मौत हो गई एवं प्रताप पिता कंछेदी यादव उम्र 38 वर्ष निवासी को दमोह जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, मौके पर हंड्रेड डायल पायलट प्रमोद चतुर्वेदी एवं पुलिसकर्मी 592 दीपक कुमार द्वारा दोनों मृतकों को इलाज के लिए लाए थे।
जहां डॉक्टर गौरव जैन ने मृत घोषित कर दिया, घटनास्थल पर थाना प्रभारी बीएस ठाकुर सहित पुलिस पहुंची थी दो लोगों की मौत हो जाने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है,बस व क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है,बस पटेरिया से कुम्हारी की ओर आ रही थी तभी सगौनी मार्ग के पास यह घटना हो गई, पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
