Translate

मंगलवार, 5 मार्च 2019

महाशिवरात्रि मेले का हुआ उद्घाटन।

महाशिवरात्रि मेले का हुआ उद्घाटन।


//जागेश्वर यादव//

खजुराहो(छतरपुर)। पुरातन काल से चले आ रहे अति प्राचीनतम महाशिवरात्रि मेले का आज शुभारंभ फीता काटकर किया गया।
दिनांक 4 तारीख से 14 मार्च तक लगने वाले इस 15 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के शुभारंभ अवसर पर ,क्षेत्रीय विधायक कुंवर विक्रम सिंह नातीराजा, नगर परिषद खजुराहो की अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंह  अनुविभागीय अधिकारी श्री स्वप्निल बानखेड़े ,सीएमओ श्री जाबिर खान ,प्रभु दयाल गौतम, जय वीर सिंह तथा जमुना प्रसाद मिश्रा गुरुजी इसके अलावा पार्षद रामअवतार चौबे, श्री हिरदेश पाठक ,भवानी बाई ,जीतू श्रीवास्तव ,सलमान खान तथा बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।
 उपस्थित मंचासीन अतिथियों का मेला के प्रभारी श्री जीतेंद्र सिंह परमार एवं सह प्रभारी श्री राकेश कुमार गुप्ता ने उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया कार्यक्रम का संचालन मुन्नी लाल तिवारी के द्वारा किया गया।