बमनौरा पुलिस ने जिला बदर आरोपी को कट्टा-कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।
//अक्षय जैन जादू//
बमनौरा(छतरपुर)। बमनोरा पुलिस थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय जयसबाल एवं उनकी टीम के विगत दिनों से अपनी विशेष सक्रियता एवं कार्यशैली तथा ताबड़तोड़ कार्यवाही से पूरे अनुविभाग में चर्चा के विषय बने हुए है।अभी कुछ दिनों पहले होली के दिन बमनोरा पुलिस ने 63 लीटर शराब जब्त कर आरोपियों को जेल भेजा था।
तो वही इसके अलावा बुधवार को बमनोरा पुलिस ने जुआ फड़ चलाने बाले आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ कर जेल भेजा था।
यह चर्चा के विषय खत्म हुए ही नही कि
आज गुरूवार को बमनोरा थाना पुलिस प्रभारी संजय जयसबाल ने अपनी टीम के साथ एक जिला बदर आरोपी को कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बमनोरा थाना प्रभारी संजय जयसबाल अपने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त के लिए निकले थे।
तभी उन्हें प्रभुदयाल सिंह निवासी बमनोरा को 315 बोर के कट्टे ओर कारतूस सहित गिरफ्तार किया कर जेल भेज दिया है।
उक्त जानकारी के अनुसार प्रभुदयाल सिंह निवासी बमनोरा पर लूट मारपीट आदि के कई मुकदमे दर्ज है।
अपराधी प्रभुदयाल सिंह जैसे ही छतरपुर जिले की सीमा में अंदर आया ही था ठीक तुरंत पुलिस ने उसे गिरप्तार किया
अपराधी प्रभुदयाल सिंह पर पुलिस ने
25 / 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करके जेल भेज दिया।
और वही बमनोरा निवासी गोविंद सिंह को गिरफ्तार किया जानकारी के अनुसार गोविंद सिंह बमनोरा का निवासी है उसे पुलिस आदतन अपराधी की श्रेडी में रखती है आज गुरूवार को सुबह करीब दस बजे बमनोरा पुलिस ने गोविंद सिंह को बमनोरा में छुरा लिए हुए गिरफ्तार किया और अपराधी गोविंद सिंह पर 25 B आर्म्स एक्ट के तहत मुदकमा कायम कर जेल भेज दिया।