नाश्ते में खाएं दलिया,कुछ दिन में ही दिखेगा चमत्कार।
//हेल्थ केयर//
ब्यूरो। दलिया यानी सेहत का प्रमुख खजाना,जिसका सेवन आपके स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा पहुंचाता है अमूमन लोग दलिए का सेवन नाश्ते में करते हैं यदि आप रोज सुबह पचास ग्राम दलिया खाते हैं तो यह आपके शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होगा क्योकि दलिया विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होता है इसके अलावा इसमें लो कैलोरी और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
दलिया एक ऐसा आहार है जो आपके शरीर में सभी पोषक तत्वों की मात्रा को पूरा करता है दलिया खाने से दिन भर के लिए जरूरी तत्व पूरे हो जाते हैं।
दलिए के फायदे को जानने से पहले हम इस बात को जानेंगे कि क्या है दलिया???
दलिया एक प्रकार का साबुत अनाज होता है जो शरीर को स्वस्थ वर्धक बनाता है दलिया को बनाना और खाना बेहद आसान होता है इसे दूधिया फलों के साथ बनाया जा सकता है अतः आप मीठा या नमकीन दलिया भी बना सकते हैं नाश्ते में दलीये का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद बताया गया है एवं इसे पकाने से इसके पोषक तत्वों में किसी प्रकार की भी कमी नहीं आती है।
दलिया से होने वाले प्रमुख फायदे.....
• कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना....
आजकल कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने की समस्या आम बात है लेकिन दलिया में घुलनशील और आघुलनशील दोनों ही फाइबर पाए जाते हैं शरीर में उच्च मात्रा में फाइबर होने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रित रहती है जिससे व्यक्ति को ह्रदय रोग होने की संभावना ना के बराबर रहती है।• हड्डियों को देता है मजबूती....
आजकल हड्डियों में कमजोरी भी समस्या प्रमुख बात है मैग्नीशियम और कैल्शियम का खजाना होने के कारण दलिए का नियमित सेवन हड्डीयो को मजबूती प्रदान करता है एक शोध के अनुसार यह भी बताया गया है कि दलिए का नियमित सेवन करने वाले व्यक्ति को जोड़ों के दर्द की शिकायत नहीं होती है इसके अलावा दलिया खाने से पित्त की थैली में पथरी की समस्या दूर करने मैं भी सहायक होता है।• ब्रेस्ट कैंसर से करता है बचाव...
महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है आजकल महिलाओं में यह भी सबसे बड़ी समस्या बन गई है साबुत अनाज चाहे वह दलिया हो या कुछ और अगर उसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है तो ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका कम होती है।• वजन घटाने में है खास.....
भागदौड़ भरी जिंदगी और आधुनिक जीवन शैली के बीच युवाओं में वजन बढ़ने की समस्या आम बात है कार्बोहाइड्रेट की उचित मात्रा वाले दलिए को सुबह नाश्ते में खाने से शरीर में पूर्ण आहार पहुंचता जिससे व्यक्ति का वजन नियंत्रित रहता है।• हीमोग्लोबिन बढ़ाने में होता है सहायक....
आयरन की कमी से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में कमजोरी और थकान की शिकायत आम बात है दलिया आयरन का अच्छा स्रोत है जो शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा का नियंत्रण बनाए रखता है इसके अलावा शरीर के तापमान को भी सही मात्रा में बनाए रखता है प्रतिदिन एक कप दलिया खाकर शरीर में विटामिन B1,B2,मिनरल्स एवं मैग्नीशियम की पूर्ति की जा सकती है।इसमे मौजूद न्यूट्रिएंट्स शरीर से एंटी-ऑक्सीडेंट को बाहर निकालकर कई बीमारियों से भी बचाते हैं।