Translate

गुरुवार, 28 मार्च 2019

पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब आबकारी विभाग पर उठ रहे है सबाल।

 पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब आबकारी विभाग पर उठ रहे है सबाल।


//खिलान पटैल//

पथरिया(दमोह)। पुलिस द्वारा अपने मुखविर की सूचना पर छः पेटी अवैध शराब पकड़ी गई।
 अगर देखा जाये तो हा यह भी जायेगा कि आबकारी विभाग पर सवाल उठते नजर आ रहे हैं क्योकि पथरिया पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब पकड़ी जाती है लेकिन आबकारी विभाग द्वारा कोई शराब नहीं पकड़ी जाती थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि की सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दमोह की तरफ से लाल कलर की हीरो होंडा एमपी 34  एम ए  5521 दो  लोग शराब लेकर आ रहे हैं।
 जहां पर पथरिया पुलिस द्वारा जोरतला तिराहे पर दबिश देकर पकड़ा गया जिसमें दीपचंद उर्फ दीपू कुर्मी विजयपुरा गढाकोटा निवासी है एवं दूसरा लक्ष्मण सिंह पिता शंकर सिंह राजपूत राजलवारी पथरिया थाना निवासी है दोनों व्यक्ति 300 पावं शराब लेकर पथरिया की ओर आ रहे थे।
 जो की दो हरे कलर बैग एवं सफेद कलर की बोरी में रखे हुए थे पुलिस ने पकड़ कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत 34 -2  मामला दर्ज किया है।
 कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा उप निरीक्षक एम के पटैल सलार कुमार प्रधान आरक्षक रामकुमार आरक्षक अनिल कनौजिया संदीप सिंह राजपूत अनिल रोहित सतीश जलन सिंह नीलेश मोहन का विशेष सहयोग रहा।

इनका कहना है कि.....


हमारे पास पुलिस बल भी नही हम लोग तो  बनिया पुलिस है कोई मिल जाता है तो पकड  लेते है एक आदमी आखिर कहां-कहां जायेगा।

 (जे के सिरोठिया आबकारी निरीक्षक)