केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, कांग्रेस पार्टी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
देश में वित्तीय आपातकाल के लिये भाजपा जिम्मेवार - विधायक राहुल सिंह
//नरेंद्र अहिरवार//
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय बस स्टेण्ड पर आयोजित केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियो मध्यप्रदेश सरकार के साथ किये जा रहे सौतेले व्यवहार एवं जनसेवी नीतियो के विरोध मे जिले के ब्लाक अध्यक्ष गणो, मोर्चा संगठनो, प्रकोष्ठ वरिष्ठ कांग्रेस जनो, युवा कांग्रेस महिला, कांग्रेस सेवादल के सैकडो कार्यकताओ ने तीन घंटे का धरना दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से नियुक्त संभागीय समन्वयक डाँ संजीव शर्मा प्रदेश जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रभुसिंह ठाकुर, विधायक राहुल सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय टंडन, गौरव पटेल, लक्ष्मण सींग, वीरेन्द्र दबे, मनु मिश्रा ने कहा कि मंदी और फैक्ट्रियो मे तालाबंदी केन्द्र मे बैठी भाजपा सरकार की पहचान बन गये हैं। देश की अर्थव्यवस्था वेटिंलेटर पर है एवं रोजगार सृजन कोमा मे है।रतन चंद जैन, तेजीराम रोहित, सतीश जैन, सतीश नायक, राजेश तिवारी, लालचंद राय, ललित नायक, योगेश सराफ, तिलक सींग, भगवान दास चौधरी, आशुतोष शर्मा, निधि श्रीवास्तव, राजेन्द्र विदौल्या, पवन गुप्ता, झुन्नीलाल पटेल, आशीष पटेल, शहिद नूर ने भी अपने संबोधन मे कहा कि युवाओं को रोजगार का वादा करने वाली सरकार केवल राज्यों की सत्ता का उलटफेर कर अपना उल्लू सीधा कर रही है, ग्रेजुऐशन से पीएचडी तक की योग्यता रखने वाले युवाओं मे बेरोजगारी की दर देश मे 15 प्रतिशत पहुँच गई पिछले 6 सालो मे जीडीपी सबसे निचले पायदान पर हैं। संगीता श्रीधर, किरण रैकवार, सईदा बानो, अमिता सिंह, हेमंत ठाकुर, मुख्तार जाफरी, नोशाद खान, चंदू राय, अमर सिंह, प्रदीप खटीक, सुदामा दुबे, शफीक खान, दिनेश रैकवार, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, डब्बू चौबे, शमीम कुरैशी, अजय सरवरिया, बाबूलाल पटैल, दीपक मिश्रा, बिल्लु बाधवा, सुनील आनंद, सोनू जैन, अमित बुधौल्या, अरूण दुबे, अरूण मिश्रा, ब्लाको से आये घनश्याम यादव हटा, नीरज जायसवाल जबेरा, रघुनाथ यादव तेजगढ़, संतोष रजक नोहटा, राजकुमार सिंह बटियागढ़, ने कहा कि मोदी सरकार ने आर्थिक अपराधियों को दंड देने की जगह सरकारी बैंको से धोखा करने वालो का बचाव करती नजर आई जबकि भाजपा सरकार मे देश के नागरिकों का पैसा उघोगपतियो द्वारा पैसा लुटो और भाग जाओ का नया नियम बना दिया हैं।

