Translate

रविवार, 10 मार्च 2019

बिल भुगतान के बाद भी नहीं हुआ शुरू,बीमार सड़क का निर्माण कार्य।

बिल भुगतान के बाद भी नहीं हुआ शुरू,बीमार सड़क का निर्माण कार्य।


//रूपेश जैन//

 बक्सवाहा/(छतरपुर)।  जिले छतरपुर के बक्सवाहा अंतर्गत सबसे पिछडी पंचायत बम्हौरी में बिल भुगतान के लगभग 17 दिन बाद भी निर्माण कार्य शुरु ना होने का मामला उजागर हुआ है।
 जानकारी के मुताबिक पंचायत क्षेत्र बम्होरी के मुख्य बस स्टैंड से लेकर अंदर बस्ती जैन मंदिर तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जाना था जिसका पंच परमेश्वर समूह के माध्यम से सरपंच व सचिव के द्वारा सीमेंट का बिल भुगतान पिछले माह की 20 तारीख को किया गया लेकिन तब से लेकर आज इस रोड का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।

ग्रामीणों ने सुनाई अपनी समस्याये।


 जब  बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज की टीम ने जानकारी की पूर्ण पड़ताल की तो ग्रामीणो ने बताया कि क्षेत्र की कई परेशानियों में सम्मिलित यह परेशानी भी एक सबक का कारण बने हुए हैं और रोड पर जगह-जगह गड्ढे हैं एवं बिल का भुगतान चाहे जब हुआ हो या नही पर हकीकत यही है कि निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो सका है।
  तथा इसके बाद जब हमने आगे की पड़ताल में जांच की तो श्रीमान सचिव महोदय का वही जवाब मिला जो ज्यादातर आम बात है।

इनका कहना है कि......


फाइल क्लियर कर दी है अधिकांशत: एक से दो हफ्ते के अंदर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

(राजेन्द्र विश्वकर्मा,सचिव पंचायत बम्हौरी)


श्रीमान महोदय ने तो अपनी बात कहकर तारीख बढ़ा दी पर अब देखना यह होगा कि निर्माण कार्य होने के बाद ग्रामीणों को इस हालात से निजात मिल पाता है या फिर यह परेशानी भी चली आ रही प्रथा की तरह भी चलती जाएगी।