Translate

बुधवार, 20 मार्च 2019

देर रात कच्चे मकान में लगी भीषण आग।


देर रात कच्चे मकान में लगी भीषण आग।



//मनीष साहू,विनय असाटी//

ब्यूरो दमोह । शहर के पठानी मोहल्ला के समीप ढिमरोला मोहल्ला मैं एक कच्चे घर में सोमवार- मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1:00 बजे अचानक लगी आग, मौके पर कंट्रोल रूम को सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड एवं पुलिस की सहायता से आग पर काबू पाया गया, बताया गया कि अगर मौके पर फायर बिग्रेड एवं पुलिस न पहुंचती तो और भी घर आग की चपेट में आ जाते, मौके पर नाईट गश्त पुलिस अधिकारी सूबेदार आनंद, प्रधान आरक्षक मनीष यादव, आरक्षक घनश्याम मिश्रा, आरक्षक महेश यादव, आरक्षक सूर्यकांत पांडे,आरक्षक ओम प्रकाश, आरक्षक प्रशांत ने आग पर काबू पाया।