अपराध मुक्त क्षेत्र एवं क्षेत्रिय सुरक्षा सर्वप्रथम से कार्य कर रही पुलिस।
//अक्षय जैन//
भगवा(छतरपुर)। विगत दिनों से भगवा पुलिस अपराध मुक्त क्षेत्र एवं क्षेत्र की सुरक्षा को सर्वप्रथम कार्य मानते हुए लगातार सक्रीयता से काम में लगी हुई है ।आचार्य संहिता के लगते हुए भगवा पुलिस स्टाप तुरंत हरकत में आ गया है आये दिनों भगवा पुलिस स्टाप द्वारा शाम के समय बड़ामलहरा घुवारा मुख्य मार्ग पर भगवा थाने के बाहर सख्ती से बाहन चेकिंग की जा रही है।
जिससे अपराध प्रति लोगो में खौफ का माहौल समझ में आ रहा है।
थाना क्षेत्र के अपराध के मामलों में भारी कमी देखने को मिल रही है। भगवा पुलिस क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को दुरस्त करते हुए सघन बाहन चेकिंग कर रही है रोज की तरह आज शाम भगवा द्वारा पुलिस द्वारा सघन बाहन चेकिंग की गई।
भारी तादात में बहानो की चेकिंग कर भारी तादात में चालान काटे गए। चेकिंग के दौरान
उप निरीक्षक सुनीता बिंदुआ , सहायक उप निरीक्षक संतोष बुंदेला ,आरक्षक ब्रजेश यादव ,सतेन्द्र कुमार,अक्षय तिवारी,संजय गुर्जर ,सुरेश कुमार एवं एन आर एस जुगल किशोर राजपूत हरिराम यादव गोरेलाल रेकबार एवं नगर सेना प्रेमनारायण शर्मा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।