बमनौरा पुलिस ने पनया गांव में जुआ-फड़ पर छापामार कर्यवाही कर चार जुआरियो को पकड़ा।
टीम बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज।
बमनोरा(छतरपुर)। बमनोरा थाना के ग्राम पनया में लंबे समय से जुआ फड़ संचलित हो रहा था।पुलिस ने कई बार छापामार कार्यवाही की ,लेकिन जुआ संचालक गांव के ही होने के कारण वह हर बार चकमा देकर बच निकलते रहे थे।
पुलिस ने अपना मुखाबिर तंत्र मजबूत किया और बीती शाम करीब पांच बजे मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी संजय जयसबाल ने अपनी टीम के साथ जुआ फड़ पर छापा मारा तो रंगे हाथों चार जुआरी मोके पर पकड़े गए।
हांलकि अन्य आधा दर्जन से अधिक जुआरी अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़ कर भागने में सफल रहे ।
पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ कर उनके खिलाफ जुआ एक्ट की कार्यवाही की और जुआ फड़ से छः मोटरसाइकिल जब्त की ।
पुलिस ने जानकारी मे बताया की पनया गांव में पानी की टंकी के पास जुआ फड़ पर छापामार कार्यवाही अरविंद पिता वृन्दावन घोसी , रमजान पिता मुन्ना खान , राजू पिता सगुन सिंह , व इमरत पिता बबलू अहिरवार को दबोच लिया गया है।
थाना प्रभारी संजय जयसबाल ने बताया कि चार जुआरी को गिरफ्तार कर अन्य फरार आरोपियों को पडकने का प्रयास किया जा रहा है ।
एवं उन्होंने बताया कि मौके पर 52 ताश के पत्तो के अलावा मौके से छः मोटरसाइकिल भी जब्त की है ।
बमनोरा थाना प्रभारी संजय जयसबाल एवं उनकी टीम के द्वारा जो आये दिन ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है उससे क्षेत्र के अपराधियों में खौप एवं क्षेत्र की जनता में पुलिस के प्रीति विशेष संतुष्टि देखने को मिल रही है।
घर में रखी 22 लीटर कच्ची शराब पकड़ी
//अक्षयजैन जादू//
सेंधपा। पुलिस चौकी सेंधपा के ग्राम वर्मा में मुखबिर की सूचना पर एक घर से कच्ची शराब पकड़ी है।आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।
पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली थी कि वर्मा में उदयभान सिंह घोष पिता गनपत घोष 50 वर्ष अपने घर में अबैध रूप से शराब बेचता है बुधवार दोपहर करीब बारह बजे चौकी प्रभारी उप निरीक्षक एन आर दुबे अपनी टीम के साथ छापामार कार्यवाही कर दो हज़ार दो सौ रुपये की बाइस लीटर महुआ की शराब जब्त की है।
रंजिश के चलते गाली गलौच कर मारपीट करने पर मामला दर्ज।
//अक्षय जैन जादू//
भगवा। भगवा थाना क्षेत्र के ग्राम मबया में बुधवार सुबह करीब आठ बजे 52 वर्षीय बृद्ध के साथ आरोपी ने पुरानी बुराई को लेकर गाली गलौज व मारपीट कर दी।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाप विभिन्न धाराओ के साथ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
जानकारी के अनुसार मबया गांव के दयाराम पिता घँसु लोधी 52 वर्ष ने थाना पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई की सुबह आठ बजे पुरानी बुराई को लेकर घँसु लोधी पिता स्वामी लोधी ने गली गलोच कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।
पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 294 , 323 , 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।