Translate

गुरुवार, 7 मार्च 2019

पुलिस ने किया जिला बदर आरोपी।

पुलिस ने किया एक जिला बदर आरोपी।


//अखंड यादव//

बल्देवगढ(टीकमगढ)। बल्देवगढ थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह मस्कोले एवं उनकी टीम के द्वारा एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसको बुधवार के दिन जिला कलेक्टर कार्यालय टीकमगढ़ में कलेक्टर सौरभ सुमन के सामने प्रस्तुत किया गया।
प्राप्त जानकारी मे बल्देवगढ़ पुलिस द्वारा बताया गया कि आद्यतन अपराधी पुष्पेंद्र लोधी पिता गोरेलाल लोधी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम सूरजपुर थाना बल्देवगढ़ का मूल निवासी है जिसको विभिन्न अपराधो के तहत जिला बदर किया गया है।