रिपोट दर्ज कराने गये युवक को चौकी प्रभारी ने पीटा।
युवक के साथ 8 बदमाशो ने की थी मारपीट जिसकी रिपोट दर्ज कराने गया था पुलिस चौकी।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। नगर सहित तहसील क्षेत्र मे करीब बीस दिनो से बाहरी बदमाशो के आतंक से जनता परेशान है और स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग न होने के कारण जनता को दिन मे ही निकलना मुस्किल हो गया है।लेकिन पुलिस नीद से नही जाग रही है जिससे जनता ने काग्रेस सरकार पर तंज कसते हुये सरकार पर हमला बोलते हुये कहा है कि काग्रेस की सरकार मे पुलिस खुलेआम गुंडा गर्दी करती है जिसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिला है कि जहाँ पुलिस का कार्य जनता की रक्षा करना है लेकिन बही पुलिस जनता की सुनने से पहले ही पीटने लगती है मामला उपथाना घुवारा का सामने आया है कि जहाँ एक फरयादी अपनी फरयाद लेकर उपथाना पहुंचा लेकिन उपथाना प्रभारी ने अपनी दबंगाई दिखाते हुये फरयादी की सुनने की बात तो दूर उसके साथ मारपीट कर दी साथ ही जेल जाने की धमकी भी दे दी ।
क्या है पूरा मामला.....
मामला गोरखपुरा थाना भंगवा चौकी घुवारा निबासी गनपत पिता मिहीलाल आदिबासी उम्र 32 बर्ष ने जानकारी देते हुये बताया कि मंगलबार की दोपहर करीब तीन बजे जमना यादब के खेत पर उनकी फसल की रखबाली करके अपने परिबार का भरण पोषण करके जीबन यापन करते है जिसपर खेत से गाँब जाकर राशन पानी लेने जा रहे थे तभी मनकपुरा और गोरखपुरा रास्ते मे खदा हार के बीच आठ बाहरी बदमाशो जिसमे एक लडकी के साथ आठ लोगो ने मुझे गाली देते हुये रोका और कहा कि कितने पैसे है तेरे पास निकाल बरना गोली मार देगे जिसपर मैने अपने जेब दिखाते हुये मैरे जेब मे दस रूपये व जर्दा की पुडिया निकलने पर मैरे ऊपर गुस्सा दिखाते हुये बंदूको की बटो से मारने लगी मैरे ऊपर कई प्रहार किये जब मै अछेत होकर जमीन मे गिर गया तब जाकर मुझे पीटने से छोडा।
और जब मुझे होश आने पर मैने 100 डायल को फोन लगाया लेकिन 100 डायल पर तैनात कर्मचारी द्वारा बेहूदा जबाब देते हुये कहा कि हम लोग सभी का ठेका नही लिये मै अभी नही आ पा रहा हूँ घटना की सूचना उपथाना घुवारा आकर चौकी प्रभारी अजान सिहं राजपूत को दी लेकिन गाली देते हुये बोले कि साले दारूखोर कहा कहा से आ जाते है पहले मौका देखेगे उसके बाद रिपोट ली जायेगी और उसे बहा से भगा दिया गया जिसपर फरयादी ने नगर के कुछ सभ्रांत लोगो को सारी घटना क्रम के बारे मे बताया जिसपर सभ्रांत लोगो ने पुलिस से चर्चा की जिसपर चोकी प्रभारी अजान सिहं फरयादी के गाँब गोरखपुरा गये और उसे बुलाकर बच्चो की कसम खिबाने लगे फरयादी डरा सहमा होने के कारण बीबी बच्चो की कसम खाते हुये चोकी प्रभारी की भी कसम खा दी जिसपर चौकी प्रभारी भडक गये और फरयादी को गाल मे चाटा मार दिया मौके पर उपस्थित गाँब के चाली राजा,मानक,सुखपाल राजा,लटोरा,मिहीलाल,मानक सहित करीब 50 लोगो के सामने मैरे गाल मे खीचकर चाटा मार दिया और गाली देते बोले कि तेरे रिपोट दर्ज करबाने से क्या बो पकड जायेगे इस प्रकार बहाँ पर उपस्थित चौकी प्रभारी के कृत्य को देखकर जनता ने पुलिस को गुंडा कहा है बही अगर फरयादी के साथ किसी प्रकार कोई घटना घटित होती है तो उसके जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगी।