Translate

सोमवार, 18 मार्च 2019

होली को हर्षोल्लास पूर्वक मनाने व आचर संहिता का पालन करने को किया प्रेरित।

होली हर्षोल्लास पूर्वक मनाने व आचर संहिता का पालन करने को किया प्रेरित।


//अक्षय जैन जादू//

 भगवा(छतरपुर) । रविवार शाम थाना परिसर में होली,राम नवमी,महावीर जयंती,परसुराम जयंती,रमजान माह व आचार संहिता के पालन को लेकर प्रसासनिक अधिकारियो ,  पूर्व थाना प्रभारी ,शांति समिति के सदस्यों,   , एवं क्षेत्र के गड़मान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई ।
जिसमे थाना प्रभारी प्रशांत मिश्र ने सभी से त्योहारों शांति व शौहार्द पूर्ण तरीके से और आपसी मेल जोल के साथ मनाने की अपील करते हए परम्परागत स्थानों पर होलिका दहन करने तथा केमिकल युक्त रंगों से होली न खेलने,शराब पीकर उत्पात न मचाने,गुलाल व फूलो की होली खेलने की समझाइश दी।
इसके साथ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालनार्थ डीजे न बजाने की अपील की ।
बैठक में होली की रात्रि और दिन शराबियो के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं क्षेत्र में पुलिस गश्त चौकस रखने का निर्णय लिया गया।
बैठक में भगवा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा , उप निरीक्षक ब्रजेन्द्र  चचोदिया पूर्व थाना प्रभारी भगवा , उप निरीक्षक सुनीता बिंदुआ , सहायक उप निरीक्षक बलवंत सिंह , प्रधान आरक्षक विजय सिंह , भगत सिंह , आरक्षक ब्रजेश यादव , संजय गुर्जर , सुरेश कुमार , अक्षय तिवारी , सतेंद्र कुमार , भागचंद अहिरवार ,विनोद विश्कर्मा सहित समस्त पुलिस स्टाप की उपस्थिति रही ।
तथा इस दौरान लोकेन्द्र सिंह ,मोहित जैन, सुकसाहब सिंह खेरी ,द्वारका प्रशाद असाटी , मिलन बोस,भगवंत प्रकाश सिंह ,जागेस्वर दुबे , झल्लू राजा,कासम खान ,सराफत खान , शीलचंद्र जैन, मुन्ना लोधी, मुन्नाराजा सरपंच हरदोलपत्ति,पूर्व सरपंच भगवा देशराज वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।