Translate

सोमवार, 18 मार्च 2019

चौकी प्रभारी ने किक्रेट मैच का किया शुभारंभ।

 चौकी प्रभारी ने किक्रेट मैच का किया शुभारंभ।


//मनीष साहू,विनय असाटी//

बांदकपुर(दमोह)। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वर धाम बांदकपुर के रूद्र मैदान पर महाकाल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के  अंतिम दिन रविवार को बांसा और बम्होरी के मध्य फाइलन मैच  खेला गया। जिसमें बासा की जीत हुई बम्होरी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 16 ओवर में 130 रन का स्कोर खड़ा किया दूसरी पारी में बासा धुआंधार बैटिंग करते हुए  16 वे ओवर की पहली गेंद पर छक्का लागते हुए 130 रन के लक्ष्य को भेद दिया और जीत हासिल की। ग्राम के युवा शिवभक्त शंकर गौतम के आवाहन पर भारी संख्या में मुख्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
जिसमे सर्वप्रथम सुबह टूर्नामेंट के प्रारंभ में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध है। लोकगीत कलाकार भैया जित्तू खरे बादल की उपस्थिति हुई। भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के बाद जित्तू खरे ने स्वयं ग्राउंड पर क्रिकेट खेलकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। जिनके साथ में दमोह से पधारे श्री राम परिषद के प्रमुख पंडित अंबर मिश्रा की भी उपस्थिति रही।प्रथम पारी के बाद बांदकपुर चौकी प्रभारी श्रीमती रजनीसमाधिया,एएसआई शत्रुघ्न दुबे,प्र.आ. गोविंद बिदोलया, सहित संपूर्ण स्टाफ की उपस्थिति मैदान पर हुई। चौकी प्रभारी  ने भी स्वयं क्रिकेट खेलकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। ग्राम बांदकपुर युवाओं की ओर से चौकी प्रभारी के लिए भगवान देव श्री जागेश्वर नाथ जी का चित्र भेंट किया गया एवं मैच के अंतिम चरण में बांदकपुर सरपंच प्रतिनिधि श्री राधेश्याम यादव, बांदकपुर चौकी से एएसआई शत्रुघ्न दुबे एवं मंदिर ट्रस्ट प्रबंधक पं रामकृपाल पाठक जी बांदकपुर के लिए सदैव समर्पित दमोह से पधारे  विशेष दर्शक आशीष तंतुवाय , नितिन राजपूत ,अक्षय दीक्षित की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मैच का आनंद उठाते हुए क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक पवन उपाध्याय  सहित सभी खिलाड़ियों के लिए उज्जवल भविष्य की,शुभकामनाएं प्रेषित की बांदकपुर सहित आसपास के लगभग 4 से 5 हजार  दर्शकों की भी मैदान में उपस्थिति रही    ग्राम के युवा अमित दुबे, शुभम यादव, रजनीश सिंघई, विपुल दुबे,विकास पांडे,देवेश पाठक, यशपाल सिंह, रगुवीर ठाकुर, सुनील मिश्रा ,अंशु दुबे, कपिल विश्वकर्मा, मोनू पटेल, संतोष प्रजापति कॉमेंटेटर  सुरेंद्र नायक, विमल उपाध्याय, अजय ठाकुर, रानू नामदेव,विनय सोनी, हर्ष दुबे, चित्रांश दुबे सहित भारी संख्या में युवाओं की उपस्थिति रही।