मां शिरोमणि कर्मादेवी जयंती पर साहू समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा हुई आयोजित।
साथ ही साथ कराया गया भोज कार्यक्रम।
// मनीष साहू,विनय असाटी//
ब्यूरो दमोह। कर्मा देवी जयंती के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष के अनुसार नगर दमोह में साहू समाज द्वारा प्रातः 8:00 बजे मां कर्मा देवी जयंती का पूजन पाठ किया गया।जिसके तत्पश्चात 10:00 बजे साहू धर्मशाला बड़ा पुल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गो बड़ापुल,विंदन तिराहा,घंटाघर, सराफा शिवाजी पार्क, पुराना थाना, सिटीनल,महाकाली चौराहा से होते हुए साहू समाज धर्मशाला पर सम्पन्न हुई जहां बड़ापुल पर शोभा यात्रा का प्रसाद वितरण के साथ समापन किया गया।
एवं शोभा यात्रा के समापन के पश्चात साहू धर्मशाला के निर्माण हेतु दी गई राशि के दानदाताओं को शाल एवं उपहार से सम्मानित किया गया ।
जहां पर सभी साहू समाज के लोगों ने प्रतिभोज किया वहीं साहू समाज द्वारा वृद्ध आश्रम में पहुंचकर बुजुर्गों को भोजन कराया गया और साहू समाज द्वारा दिन रविवार को एक सफल कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिसमें नगर के वरिष्ठ गणमान्यों के साथ अत्याधिक संख्या में साहू समाज के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही जिसमें संतोष साहू,सत्येंद्र साहू, कल्पितदत्त साहू,अनुराग साहू,बलराम साहू,दिनेश साहू, रिंकेश साहू,रितेश साहू,अभिषेक साहू,महेश साहू,महिला मंडल से अनीता साहू, राजश्री साहू,निशा साहू,सपना साहू, सरिता साहू,निवेदिता साहू सहित बडी संख्य मे एक भव्य जुलूस के रूप मे समस्त साहू समाज के सदस्यों की उपस्थिति रही।
