Translate

बुधवार, 20 मार्च 2019

आयोजित की गई सामूहिक पोषण सभा।

आयोजित की गई सामूहिक पोषण सभा।

(बकस्वाहा के वार्ड क्रमांक 12 मे की गई पोषण सभा)



ऊंचाई/लम्बाई की माप के साथ दी गयी पोषण संबंधी विशेष जानकारी।


//रूपेश जैन//

बकस्वाहा(छतरपुर)। शासन द्वारा कुपोषण दूर करने चलाए जा रहे सुपोषण अभियान के अंतर्गत ही  पोषण पखवाड़ा के क्रम में पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को आंगनवाडी केन्द्र क्रमांक 12 मे किया गया।
 जिसमें स्वसहायता समूह के सदस्यों के साथ मिलकर दो वर्ष से कम उम्र के बच्चो की माताओं तथा अभिभावको के साथ एक पोषण सभा आयोजित की गई।
 जिसमें पांच वर्ष की उम्र तक के बच्चों का वजन ऊंचाई/लंबाई तथा पोषण के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी गई एवं इसके साथ ही साथ बताया गया कि बच्चों का ऊंचाई लंबाई के अनुसार वजन कम होने पर उनका सामुदायिक प्रबंधन के आधार पर आंगनबाड़ी केंद्र में ही उपचार किया जा सकेगा और बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र में है उपयुक्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
एवं इसके अतिरिक्त जानकारी देते हुए यह भी कहा गया कि आंगनबाड़ी में माह के प्रथम मंगलवार को सी.एस.ए.एम सभा का आयोजन भी किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता शशिप्रभा जैन,रामवती नापित,रेनु खरे,राखी ताम्रकार तथा सहायिकाओं में प्रभा तिवारी,ज्योति रैकवार,नर्मदा यादव,चतराबाई खंगार के अलावा विभिन्न माताओ तथा अभिभावकों में हीरामोती साहू,गीता,निधि साहू,राधिका,अभिला,रीना लोधी,रानी साहू सैफी  खान तथा श्रद्धा सहित बड़ी संख्या में लोगो की उपस्थिति रही।