दलालों को हजम नहीं हो रही है चौकी प्रभारी की कार्यशैली।
//अक्षय जैन,रवि राय//
भगवा/घुवारा(छतरपुर)। नगर के कुछ कानून के दलालों को बिगत दिनों पहले आये एस आई अजान सिंह राजपूत की कार्यशैली हजम नहीं हो रही हैं।क्योंकि जब से एस आई अजान सिंह राजपूत आये हैं। तब से उन दलालो की दुकानो पर ताले पडे है।
और बह दलाल अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
और बौखलाकर एस आई अजान सिंह राजपूत की पुलिस आलाकमान से झूटी शिकायते कर रहे है।
असल में देखी जाए तो घुवारा चौकी प्रभारी अजान सिंह राजपूत अपनी सही बुद्धि और अपने अधिकारों का सही प्रकार से प्रयोग कर रहे है ।
उन्हें जिस प्रकार से अपराधों का पता चलता है एवं फरयादी जब चौकी प्रभारी एवं उनकी टीम को सूचना देते है उन अपराधियों पर तुरंत कार्यवाही की जाती है।
एवं आज चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अजान सिंह राजपूत एवं उनकी टीम द्वारा बंधा चंदौली नामक ग्राम में छापामार कार्यवाही करके दो जगह से भारी शराब जब्त की गई है।
जानकारी के अनुसार बंधा चंदौली के कल्लू आदिवासी के घर से 20 क्वाटर देशी शराब एवं फूलसिंह लोधी पिता मोहन सिंह लोधी के यहां से 22 क्वाटर देशी शराब जब्त की है एवं अपराधियों पर 34 A आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
ऐसे अनेक कार्यो में चौकी प्रभारी द्वारा सही कार्यवाही की जाती है। और बुधवार की इस कार्यवाही से पता लगाया जा सकता है कि अजान सिंह राजपूत ने अपने फर्ज के सामने कुछ नहीं देखते।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अजान सिंह राजपूत किसी भी प्रकार से गलत होते तो बह फूलसिंह राजपूत की शराब नही पकडते बल्कि उसको अपना संरक्षण प्रदान करते।