महीनों से तैयार पड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,नही पहुंचते है डॉक्टर एवं कर्मचारी।
30 मार्च को बिल्डिंग हो गयी हैंडओवर प्रशासन नही जुटा पा रहा क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। जिले छतरपुर के अनुभाग बड़ामलहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बमनोरा कला जहां पर जिला स्वास्थ विभाग की बड़ी लापरवाही से क्षेत्रीय गरीब लोंग स्वास्थ्य सेवाओं से बंचित है।जहां महीनों पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उदघाटन क्षेत्रीय विधायक के द्वारा किया गया और डॉक्टर अरुण शुक्ला की पोस्टिंग की गई थी।लेकिन डॉक्टर अरुण शुक्ला सहित स्टॉप के कर्मचारी आज दिनाक तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बमनोरा तक नही पहुचते है ।
वही ग्रामीणों का कहना है कि हमारे यहां करीबन दो तीन महीनों से बिल्डिंग तैयार हो चुकी है एंव 30 मार्च को बिभाग के लिए हैंड ओवर भी हो चुकी साथ ही उद्धघाटन भी हो गया है लेकिन यहां ना ही डॉक्टर आते है और ना ही कोई कर्मचारी दिखाई देता है ।
यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत करीबन 40 से 50 गाँव स्वास्थ्य सेवाओं से बंचित है।
अगर किसी गरीब को तक्लीफ या बीमार होता है तो उसको करीबन 25 से 30 किलोमीटर शाहगढ़ जिला सागर की ओर भागना पड़ता है ।
स्थानीय चंद्रभान यादव ने बताया है कि स्वास्थ्य केंद्र को लेकर मेने जिला कलेक्टर के पास जाकर शिकायत की थी लेकिन आज दिनांक कोई असर नही दिखा है अब हताश होकर समस्त ग्रामीण भगवान भरोसे समय गुजार रहे है।