Translate

बुधवार, 17 अप्रैल 2019

जिले भर मे महावीर जयंती का पर्व खास उमंग के साथ हुआ संम्पन्न।

जिले भर मे महावीर जयंती का पर्व खास उमंग के साथ हुआ संम्पन्न।


बक्सवाहा/घुवारा/भगवा(छतरपुर) ।जैन तीर्थंकर भगवान महावीर के 2618 वीं जन्म जयन्ती के अवसर पर जिले छतरपुर सहित संम्पूर्ण जैन समाज के लोगो द्वारा विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिस क्रम मे जिले के बकस्वाहा,घुवारा एवं भगवा मे भी जुलूश निकाला गया।
  शोभा यात्रा मे जैन समाज के लोगो द्वारा यात्रा को कपडो के माध्यम से रगं विरंग देने का प्रयास किया गया पुरूष वर्ग सफेद कपडो मे जबकि महिला क्लब द्वारा रंगीन पीली साडी का उपयोग किया गया।
इस दौरान महावीर जन्यती को लेकर जैन समाज मे भारी उत्साह देखा गया।
यात्रा के स्वागत के लिए सब जगह विभिन्न नगरो को झालर,झंडों, फूल मालाओं से सजाया गया तो वही इसके अलावा घर घर रंगोली डाली गई।
तो वही मुनि श्री आदित्य सागर ने गाँधी सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि महावीर भगवान का सिध्दांत था जिओ और जीने दो,मनुष्य के आत्मा मे धर्म के साथ साथ मानवता होनी चाहिये । जैसे एक बेटे से उसकी माँ को प्रेम होता है बैसा ही भगवान को प्राणी मात्र से होता है । 
धर्म हमारे घर से प्रांरभ होता है अगर हम ने घर मे रहना नही सीखा तो हम कभी धर्म नही कर सकते ।

(भगवा से अक्षय जैन जादू के साथ आशीष जैन)

(घुवारा से विन्द्रावन विश्वकर्मा)

(बकस्वाहा से रूपेश जैन)


☆ टीम बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज।