Translate

शनिवार, 6 अप्रैल 2019

एक हजार रुपये का ईनामी स्थाई फरार बारंटी पुलिस ने पकडा।

एक हजार रुपये का ईनामी स्थाई फरार बारंटी पुलिस ने पकडा।  


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ चालू कर दी।
जिससे लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके।
अपराधियों की धरपकड़ जल्द से जल्द हो सके इसको देखते हुए पुलिस जिला हाईकमान ने जिले के हर थानो मे स्थाई फरार बारंटियो पर ईनाम घोषित किया था।
जिससे अपराधियो मे खौफ पैदा हो और पुलिस अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।
जिला पुलिस हाईकमान के फरमान अनुसार भगवा थाने के  घुवारा चौकी प्रभारी अजान सिंह राजपूत ने अपने हमराही बल के साथ एक हजार रुपये के ईनामी स्थाई फरार बारंटी को ग्राम कचंनपुर कचरा से गिरफ्तार कर लिया।
चौकी प्रभारी अजान सिंह राजपूत ने बताया कि अपराधी फूलसिंह घोषी पिता रामप्रसाद घोषी कई महीनों से फरार चल रहा था जिसपर कई अपराधिक मामले दर्ज है जिस पर पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने ईनाम घोषित किया था जिसको हमने अपने सारे बल फूलसिंह राजपूत, अविनाश रिछारिया, सत्येंद्र यादव ,रवि यादव  के साथ गिरफ्तार कर लिया।