Translate

शनिवार, 6 अप्रैल 2019

दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा जेल।

दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा जेल।



//विद्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)।  बुधवार को दोपहर एक दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय ने अपना फैसला सुनाते हुए जेल भेज दिया।
यह दुष्कर्म का मामला 18 दिसंबर 2016 का है।
जिसमे घुवारा चौकी में मामला दर्ज हुआ था कि दिगौड़ा जिला टीकमगढ़ निवासी नीरज अहिरवार एक लडकी को बहला फुसला कर भगा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।जिसकी शिकायत दुष्कर्म की पीडित लडकी ने घुवारा चौकी में की जिसकी जांच करते हुए घुवारा के चौकी प्रभारी ने अजान सिंह राजपूत ने मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए।
आरोपी नीरज अहिरवार को धर दबोचा और आरोपी निम्न 363,366,376,3/ 4 पास्को एक्ट  के तहत कार्यवाही करते हुए।न्यायालय में पेश किया जहा से न्यायालय ने आरोपी नीरज अहिरवार को जेल भेज दिया ।आरोपी की धरपकड़ कार्यवाही में बिशेष रूप से अजान सिंह राजपूत, फूलसिंह राजपूत, अविनाश रिछारिया ,राजेश कश्यप,के साथ अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।।