शराब ठेकेदार द्वारा दूसरी जगह दुकान खोले जाने से महिलाओं और बच्चों ने किया जमकर विरोध।
//खिलान पटेल//
पटेरा(दमोह)। पटेरा के बस स्टैंड के पास देसी शराब और अंग्रेजी शराब की दुकान खुली हुई थी।जिससे ठेकेदार द्वारा दूसरी जगह पर दुकान को खोला गया।
जिसके विरोध में वार्ड नंबर 2 में शराब की दुकान को खोला गया है वहां पर रहने वाले लोगो बच्चो और उनकी माता बच्चों के साथ परिवारों ने पहुंचकर हंगामा किया और शराब दुकान को बंद कराने की अपील की।
महिलाये बच्चों के साथ पटेरा थाने पहुंचकर शराब दुकान को बंद कराने के लिए ज्ञापन सौंपा महिलाओं का कहना है कि उनके बच्चे शराब दुकान खोले जाने की वजह से पढ़ाई में काफी परेशानियां हो सकती हैं शराब पीने वाले लोग यहां पर आएंगे तो वह उनकी माता बहनों को गंदी नजर से देखेंगे और गंदी गंदी गालियां दी यहां पर देने लगते हैं।
जिसमें पटेरा थाना प्रभारी का कहना है कि महिलाओं और बच्चों और वार्ड के लोगों ने यहां पर आकर ज्ञापन सौंपा है इसमें कार्रवाई की जाएगी।