Translate

मंगलवार, 4 जून 2019

बेटा बना कारण,वृध्द ने मौत को लगाया गले।

बेटा बना कारण,वृध्द ने मौत को लगाया गले।


कई दिनों से कर रहा था प्रताड़ित,थाना भगवा में की थी शिकायत।  


कार्यवाही ना होने के कारण मारपीट से तंग आकर वृध्द ने लगाई फांसी।



//विन्द्रावन विश्वकर्मा,अक्षय जैन//

घुवारा(छतरपुर)। थाना भगवा के ग्राम  मखनपुरा में बेटे से तंग आकर बुजूर्ग धर्मा अहिरवार आयु लगभग 50 वर्ष ग्राम मखनपुरा ने मौत को गले लगाया लिया।
घटना कि जानकारी तब लगी जब उसके छोटे बेटे की बहू खेत पर गई तो देखा की धर्मा अहिरवार का शव पेड़ पर लटकते हुए दिखाई दिया तब धर्मा की बडी बहू वहां से दौडते हुये आई तब रास्ते में धर्मा का छोटा बेटा अमना अहिरवार रास्ते मैं मिला।
तब दोनो ने ग्रामीणों को बताया तथा सभी लोग ने मिलकर लाश को फंदे से निकाला तथा पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाया तथा लाश का पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया।
तथा पोस्टर्माटम कराने के बाद शव को परिवार वालों को सौप दिया।
लोगो के द्वारा बताया गया की धर्मा अहिरवार के दो बेटे थे जिसमे से छोटा बेटा खिल्लू अहिरवार अपने पिता का पालन पोषण करता था जिससे उसके बड़ा बेटा अमना जलता था  जिससे आयदिन पिता के साथ मारपीट करने लगता था मारपीट से तंग आकर बुजूर्ग ने थाना भगवा मैं लिखित शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण मौत को गले लगा लिया।

चौकाने वाली आयी पीएम रिपोर्ट....

पोस्टर्माटम करने से पता चला कि धर्मा अहिरवार के शरीर मैं चोटों के निशान पाये गये लगता है की मौत से पहले शरीर के साथ छीना झपटी की गई है।

इनका कहना है कि....

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशांत मिश्रा(थाना प्रभारी भगवा)