Translate

बुधवार, 31 जुलाई 2019

25 MP बटालियन में सीमेन्टेड रोड का हुआ भूमिपूजन।

25 MP बटालियन में सीमेन्टेड रोड का हुआ भूमिपूजन।


     
ब्यूरो छतरपुर। 25 एम पी बटालियन के छतरपुर स्थित मुख्यालय परिसर में नवनिर्मित सीमेन्टेड रोड का भूमिपूजन माननीया श्रीमती अर्चना सिंह के कर कमलों द्वारा सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पी आई स्टाफ कमान अधिकारी कर्नल एच सी पाण्डेय,सूबेदार हेमबहादुर पुन,सूबेदार जगतार सिंह,नायब सूबेदार उमेद सिंह,बी एच एम मान सिंह,सी एच एम मदन लाल, सी एच एम संजय कुमार, सी एच एम दिलीप चन्द्र, हवलदार रामकिशन, हवलदार रंजीत, हवलदार भूपेंद्र, हवलदार बलवीर सिंह,हवलदार गुरमुख सिंह, हवलदार नीरज सिंह सहित समस्त एन सी सी परिवार उपस्थित रहा।
कमान अधिकारी कर्नल एच सी पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बटालियन लगातार 55 वर्षों से सेवारत है।
वह बटालियन के उद्धार के लिए लगातार प्रयासरत है और हाल ही बटालियन के दोनों गेटों पर नवीन गेट तथा ग्लोसाइन बोर्ड  लगवाए गए है।
वहीं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह से फायरिंग रेंज की दिवाल को सुरक्षा की  दृष्टि से ऊंचा करने की बात भी रखी गई है।