NCC कैंडिटो की नई भर्ती शुरू।
ब्यूरो छतरपुर। महाराजा महाविद्यालय छतरपुर की एनसीसी इकाईयों में नवीन एनसीसी कैडिटों की भर्ती प्रक्रिया 1 अगस्त को सुबह 10 बजे से बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में संचालित होगी।
जिसमें महाराजा महाविद्यालय की बीएससी,बीए,बीकाॅम की प्रथम वर्ष की कक्षा में प्रवेश ले चुके विद्यार्थी शामिल हो सकेंगें।एनसीसी एएनओ कैप्टन आर पी कुम्हार ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थी अपने साथ 10 वीं व 12 वीं की मार्कशीट, काॅलेज की फीस रसीद,बैंक पास बुक की फोटो कॉपी, समग्र आईडी,आधार कार्ड,पैन कार्ड और यदि एन सी सी का ए सर्टिफिकेट है तो इन सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी साथ में लाना अनिवार्य है।
