कलेक्टर ने की किसानों से अपील,यह दस्तावेज करें जमा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिये 15 जुलाई से पूर्व अपने दस्तावेज अवश्य जमा करें।
//अखण्ड यादव//
ब्यूरो टीकमगढ़। कलेक्टर टीकमगढ़ श्री सौरभ कुमार सुमन ने जिले के किसानों से अपील की है कि सभी किसान अपने दस्तावेज अपने हल्का पटवारी अथवा पंचायत सचिव या रोजगार सहायक के पास 15 जुलाई 2019 के पहले आवश्यक रूप से जमा करायें। अन्यथा की स्थिति में उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा की गयी, जिसमें यह पाया गया कि इस योजना में बहुत से किसानों द्वारा अपना नाम दर्ज कराने के लिऐ सभी आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं कराये गये हैं। इससे पोर्टल पर ऐसे किसान दर्ज होने से वंचित रह गये हैं, जबकि इस हेतु दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2019 है।
उन्होंने बताया कि इस योजना में सभी कृषकों को शामिल किया गया हैं।
योजनांतर्गत भारत सरकार के पोर्टल पर हितग्राही (कृषक) की सूची को अपलोड किये जाने का कार्य पटवारी एवं पंचायत सचिव/जी.आर.एस के माध्यम से किया जा रहा हैं। योजना का लाभ लेने के लिये हितग्राही (कृषक) को अपना विवरण पोर्टल पर अपलोड कराना आवष्यक है।
इसके लिये कृषक को एक आवेदन के साथ 4 दस्तावेजों की छायाप्रति पटवारी या पंचायत सचिव/जी.आर.एस. के पास जमा करना होती है।
आवश्यक दस्तावेज:- इस हेतु आवश्यक दस्तावेज - आधार कार्ड की प्रति, बैंक पासबुक की प्रति, समग्र आईडी की प्रति एवं अपनी भूमि के खाते की स्थिति में सभी खातेदारों के दस्तावेज एक साथ जमा कराया जाना आवश्यक है।