Translate

सोमवार, 15 जुलाई 2019

बहू के गुम होने की फरियादी ने थाने में की शिकायत।

बहू के गुम होने की फरियादी ने थाने में की शिकायत।


//अखंड यादव//

खरगापुर(टीकमगढ)। आवेदक विनोद पिता भरोसी बंशकार बेरबारा थाना जतारा जिला टीकमगढ़ का मूल निवासी ने खरगापुर पुलिस थाने में बहू के गुम हो जाने पर गुहार लगाई है कि मेरा छोटा भाई बृजेश बंशकार की शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार आज से दो साल पूर्व भज्जू बंशकार पिपरा मडोरी की पुत्री के साथ हुई थी।
 जो मेरी बहू शादी के बाद लगभग पन्द्रह दिन मेरे यहां ससुराल में रही है इसके बाद मैंने अपनी बहु रानी को पूरा जेवरात मंगलसूत्र नथनी कमर पेटी बिछिया पायल दो जोड़ी बिछिया हाथ पोस कील सोने की मोबाइल 626815 5995 जो अपने मायके पिपरा आई थी वहां से गुम हो जाने के बाद मैंने पुलिस थाने में शिकायत की है जिसका अभी तक कोई सुराग नही है।

इनका कहना है कि....

आवेदन को फरियादी से ले लिया गया है जल्द ही महिला के रिश्तेदारों और घरवालों से पूछताछ करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिमांशु चौबे(थाना प्रभारी)