Translate

रविवार, 14 जुलाई 2019

बुंदेली फिल्म "हमें प्यार हो गओ" की शूंटिग शुरू।

बुंदेली फिल्म "हमें प्यार हो गओ" की शूंटिग शुरू।


पूर्ण बुंदेली अंदाज में बनायी जा रही है फिल्म।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)।  नगर में पहली बार बुन्देलखण्डी कलकारो के द्वारा फिल्म हमें प्यार हो गओ की पहली सूटिंग के द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी  नगर में फिल्म की शूटिंग की सूचना मिलने के बाद लोगों का लगातार जन सैलाव देखने को मिल रहा है।
यह शूंटिग नगर घुवारा के बीस कि.मी. के सीमा में किया जाना है तथा पहला सूट नगर के बीचों-बीच किया गया ।
इसमें हीरो का किरदार जीतेन्द्र कुशवाहा, तथा हिरोइन सोनम सितारा,रागनी परिहार कैमरा मैन सतीश रजक रोहित कुशवाहा शाहगढ़,खलनायक- हरी सिंह,कक्कू, आरेफ खान, कॉमेडियन- बृजेश नन्ना, राजा भैया,
तथा गायक अजय निराला,छोटू राजा,जीवन राजपूत व सहनिर्माता-भूरे राजा , हरिसिंह,शिवपाल सिंह, चन्द्र कान्त लोधी,
 एवं प्रोडूसर- विनोद सिंह- कक्कू भैया के साथ अनेक सितारे मौजूद रहे ।
लेखक के द्वारा बताया गया की इस फिल्म मे बुंदेलखंडी परम्परागत के आधार पर बनाई गई है इसमें प्यार के विभिन्न पहलूओ का दृश्यात्मक वर्णन किया गया हैं।